फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mountain of Galogi is continuously cracking, waiting for treatment

Dehradun News: लगातार दरक रहा गलोगी का पहाड़, ट्रीटमेंट का इंतजार

Tue, 29 Aug 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The mountain of Galogi is continuously cracking, waiting for treatment
मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित गलोगी का पहाड़ पिछले पांच साल से लगातार दरक रहा है। लंबे समय से ट्रीटमेंट कार्य नहीं होने के कारण पहाड़ के दोनों तरह से आए दिन पत्थर और मलबा गिर रहा है। वहीं सड़क के नीचे भी बड़े भू-भाग में भूस्खलन का दायरा भी बढ़ गया है। जिससे बड़ी आबादी को खतरा बना हुआ है। हालांकि लोनिवि का कहना है कि 15 अक्तूबर से पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि गलोगी पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन लोनिवि ने इसमें लापरवाही बरती। जिसका खामियाजा यह है कि साल दर साल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। हल्की सी बारिश होने पर पहाड़ से बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर जाते हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को बड़ा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने बताया कि पहाड़ के लगातार दरकने के मसूरी-देहरादून मुख्यमार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में जल्द से जल्द पहाड़ का ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता बताया कि ट्रीटमेंट के लिए बजट शासन ने स्वीकृत कर दिया गया, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं लोनिवि के ईई जितेन्द्र त्रिपाठी बताया कि पहाड़ के ट्रीटमेंट के लिए शासन ने आठ अगस्त को 21.75 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया था। 15 अक्तूबर तक ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जाएगा जो छह महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed