फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The message of 'Teach the daughter, save the daughter' was given through the rally

Dehradun News: रैली से दिया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश

Sat, 04 Jan 2025 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
The message of 'Teach the daughter, save the daughter' was given through the rally
फोटो.....
विज्ञापन


विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डाकपत्थर में एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग और आसन कराए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और भारत आगे बढ़ाओ का लोगों को संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचीं लेखिका ललिता राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बेटियों को बेटे के समान शिक्षा नहीं दी जा रही है। अधिकांश गांवों में बेटियां बचपन से ही गृहस्थी के कार्यों में लगा दी जाती हैं। कहा कि समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाकर बेटियों को भी समान अधिकार दिए जाने चाहिए, जिससे कि वह सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर अमन भटनागर, प्रेम सिंह राठौर, अखिलेश कुमार, कालिका प्रसाद थपलियाल, निकिता चौहान, लकी चौहान, शुभम तोमर, विकास पंवार, विशाल, रविंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed