{"_id":"65244bc9096c8857350f0584","slug":"the-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-pta-dehradun-news-c-5-1-drn1030-262821-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अभिभावक बोले- उत्तराखंड नहीं सीबीएसई बोर्ड का ही पाठ्यक्रम पढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अभिभावक बोले- उत्तराखंड नहीं सीबीएसई बोर्ड का ही पाठ्यक्रम पढ़ाएं
विज्ञापन
Iअटल उत्कृष्ट घनानंद काॅलेज में पीटीए की बैठक,165 अभिभावकों ने दिया समर्थनI
अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर काॅलेज में पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा के अध्यक्षता में बैठक हुई। अभिभावकों ने कॉलेज में पाठ्यक्रम उत्तराखंड बोर्ड नहीं बल्कि सर्वसम्मति से सीबीएसई बोर्ड का ही समर्थन किया।
2021 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत मसूरी के घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज को सीबीएसई बोर्ड में लाया गया। अब शिक्षा विभाग विद्यालय को उत्तराखंड बोर्ड में लाने की तैयारी कर रहा है। अभिभावक संघ इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को पीटीए के अध्यक्ष विक्रम राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। अभिभावकों ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय के सीबीएसई बोर्ड पाठ्यक्रम संचालित होने पर अपने बच्चों का दाखिला कराया है। पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि अन्य निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाई महंगी है। इसलिए अभिभावक बच्चों को उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
बैठक में 165 अभिभावकों ने पाठ्यक्रम सीबीएसई बोर्ड में ही संचालित करने का समर्थन किया। कॉलेज प्रधानाचार्य रवि उनियाल ने बताया कि विभागीय पत्र मिलने के बाद अभिभावकों की राय जानने के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष रणजीत सिंह कोटाल, खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर के प्रतिनिधि वीरेंद्र शाह, नंदन सिंह, जसपाल सिंह, मनीषा केमवाल, रीना, चंदन सिंह, सविता, बिमला, हरदेव सिंह, पंचराज सिंह, जगत सिंह, भारती सिंह, विक्रम, भरत सिंह, उषा देवी, तेजपाल, हेमलता चंदोला, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।