फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The meeting of UPNL employees with the minister remained inconclusive.

Dehradun News: उपनल कर्मचारियों की मंत्री के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा

Sat, 15 Nov 2025 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The meeting of UPNL employees with the minister remained inconclusive.
उपनल कर्मचारियों की मंत्री के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा
विज्ञापन

कर्मचारी नियमित करने की मांग के लिए हैं आंदोलनरत
क्रमिक अनशन और धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। समान काम के लिए समान वेतन और नियमित करने की मांग के लिए आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों की वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। वहीं, कर्मचारियों का क्रमिक अनशन पांचवें और धरना छठे दिन भी जारी रहा।
प्रदेश के उपनल कर्मचारियों के मसले पर सरकार की ओर से मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उपनल कर्मचारियों के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनरत कर्मचारियों को वार्ता के लिए वन मंत्री के आवास ले जाया गया। मंत्री आवास पर हुई बैठक में कर्मचारियों की ओर से कहा गया कि सरकार यदि समान काम के लिए समान वेतन का आदेश जारी करती है तो कर्मचारी आंदोलन स्थगित कर नियमितीकरण के मसले पर सरकार को समय देने के लिए तैयार हैं। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक वन मंत्री की ओर कर्मचारियों को कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला। मंत्री की ओर से बताया गया कि उप समिति सरकार को डेढ़ से दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। संगठन के प्रदेश संयोजक ने कहा, मांगों पर अमल न होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, कर्मचारियों का परेड ग्राउंड में क्रमिक अनशन और धरना जारी रहा। धरना देने वालों में हरीश कोठारी, विनय प्रसाद, जगत राम भट्ट, प्रताप सिंह बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
उपनल कर्मचारियों को इनका मिला समर्थन
उपनल कर्मचारियों को उप नेता सदन भुवन चंद्र कापड़ी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आनंद सहित कई लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed