फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The marriage of a minor, Baraat reached the police station

नाबालिग की शादी पर हंगामा, थाने पहुंची बारात

Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
The marriage of a minor, Baraat reached the police station
देहरादून। प्रेमनगर के पास एक बस्ती में नाबालिग की शादी के दौरान हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने शादी रुकवाई और बरात को थाने पहुंचाया। यहां पर जब लड़की वाले उम्र का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके तो उन्होंने भविष्य में प्रस्तुत करने का वादा कर शादी कराने की बात कही। फिलहाल मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। अगली कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास एक बस्ती का है। महिला शक्ति केंद की जिला समन्वयक वैभवी डोगरा ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। डोरा यहां पर अपनी टीम के साथ पहुंची तो वहां पर हड़कंप मच गया। कुछ देर वहां पर उन्होंने पुलिस बुला ली। एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बारात सहारनपुर से आई थी।
विज्ञापन

वहां पर लड़की पक्ष वालों से उम्र के दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने कुंडली दिखाई। उसमें उम्र 18 वर्ष से अधिक थी। लेकिन, उनके पास कोई अधिकृत दस्तावेज नहीं था। ऐसे में सभी लोगों को थाने में लाया गया। यहां लड़की वालों ने स्वीकार किया कि उनके पास उम्र का कोई अधिकृत दस्तावेज नहीं है। लड़की की उम्र के बारे में वे कुछ पुख्ता भी नहीं बता पाए। ऐसे में यह मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया है। वहां से कोई रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed