फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The low salary received by the doctors working in

Dehradun News: दून अस्पताल की कम सैलरी से नौकरी पर नहीं आ रहे डॉक्टर

Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The low salary received by the doctors working in
I- निजी अस्पताल में डॉक्टरों को मिल रही सरकारी से तीन गुना अधिक सैलरीI
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टरों को मिल रही कम सैलरी मरीजों के इलाज में बाधा बन रही है। यहां पर डॉक्टर नौकरी छोड़कर जाते हैं और नए डॉक्टर नौकरी पर नहीं आ रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज में मुश्किल हो रही है। क्योंकि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। पद रिक्त होने के बाद भी डॉक्टर नौकरी पर नहीं आ रहे हैं। इंटरव्यू में भी कम डॉक्टर ही पहुंच रहे हैं।



बता दें कि दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बहुत अधिक रहती है। मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन यहां पर सभी डॉक्टर भी नहीं मौजूद हैं। ऐसे में मरीजों को मुश्किल होती है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। न्यूरो फिजिशियन भी नहीं हैं और ह्रदय रोग विशेषज्ञ भी एक ही हैं। सभी विभाग पूरे नहीं हैं। कुछ विभाग विभागाध्यक्ष के बिना ही चल रहे हैं।
विज्ञापन




दून मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के लिए 1.43 लाख, एसोसिएट के लिए 1.23 लाख और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 95000 रुपये वेतन है। जबकि, निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में वेतन इसका तीन गुना है। कम सैलरी के चलते कई विभागों के डॉक्टर नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, कई पद खाली पड़े हैं लेकिन डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। एमबीबीएस और पीजी की मान्यता को लेकर दिसंबर के पहले हफ्ते एनएमसी का दौ हो सकता है। विभागों में फैकल्टी की कमी होने से मान्यता पर भी संकट का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed