Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The library was confined to bookshelves

Dehradun News: अलमारियों में सिमटा था पुस्तकालय, अब मिलेगी पढ़ने की बेहतर जगह

Tue, 17 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 17 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
The library was confined to bookshelves
- पुराने भवन में बैठने की सुविधा नहीं थी, नए पुस्तकालय में फर्नीचर का इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बरोटीवाला के पुराने पुस्तकालय में पर्याप्त जगह और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। किताबें अलमारियों में रखी होने के कारण उनका प्रदर्शन भी नहीं हो पाता था। अब नए पुस्तकालय भवन के उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नए भवन में भी कुर्सी, मेज और बुक शेल्फ जैसी सुविधाओं की कमी अभी बनी हुई है।

पुस्तकालय प्रभारी डॉ. शक्ति शर्मा ने बताया कि विद्यालय में करीब 380 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पुस्तकालय में लगभग तीन हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 98 नई पुस्तकें आई हैं। इनमें पाठ्यक्रम के अलावा नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें भी शामिल हैं। पुस्तकालय से हर महीने औसतन 25 विद्यार्थी पुस्तकें जारी कराते हैं।
विज्ञापन


पुस्तकालय में लोकमान्य तिलक समेत विभिन्न महापुरुषों की जीवनियां, साइबर अपराध, उत्तराखंड की नारी शक्ति और कुमाऊंनी व गढ़वाली संस्कृति से संबंधित पुस्तकें भी हैं। पुराने भवन में पर्याप्त जगह और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थी पुस्तकें जारी कराकर ही अध्ययन कर पाते थे। 23 नवंबर को नए पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया जाएगा। नए भवन में जगह तो बढ़ी है, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने और पुस्तकों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से शासन को पत्र भेजा जाएगा। इसमें पर्याप्त कुर्सियां, मेज और पुस्तकें रखने के लिए शेल्फ उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। - केएस चौहान, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed