फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The leopard attacked and killed the horse.

Dehradun News: गुलदार ने हमला कर घोड़े को मार डाला

Mon, 19 Jan 2026 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
The leopard attacked and killed the horse.
साहिया। ग्राम उभरेऊ के मलोग में गुलदार ने हमला कर एक घोड़े को मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ ग्रामीणों को भी जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। 17 जनवरी को चकराता तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरोड़ा के डाकरा खेड़ा में गुलदार ने छानी में बंद 18 बकरियों को मार डाला था। ग्राम उभरेऊ के मलोग निवासी हंसराम ने सोमवार की सुबह अपने घोड़े को चराने के लिए एक खेत में बांधकर अपने घर आ गया। कुछ देर बाद जब वह उसे पानी पिलाने के लिए गया तो उसने देखा घोड़ा मरा हुआ पड़ा था। उसके गले पर गुलदार के पंजे निशान बने हुए थे। ग्रामीण ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान को दी। वनकर्मी अर्चना शर्मा व खेम चंद ने बताया क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed