फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Kerala Story Minister Rekha Arya watched Film said- film should be shown in every college Uttarakhand news

The Kerala Story: फिल्म देखने पहुंची मंत्री रेखा आर्य, बोलीं- हर महाविद्यालय में दिखाई जाए द केरल स्टोरी

Fri, 12 May 2023 02:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 May 2023 02:40 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा द केरला स्टोरी फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
The Kerala Story Minister Rekha Arya watched Film said- film should be shown in every college Uttarakhand news
फिल्म देखी मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक और युवतियां अपनी संस्कृति को समझ सकें और किसी ट्रैप में न फंसे इसके लिए द केरल स्टोरी फिल्म को देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया जाना चाहिए। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने यह बात देहरादून के एक सिनेमा हॉल में विभाग की अधिकारियों संग फिल्म देखने के बाद कही।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

विज्ञापन

महिलाएं अपने को मानसिक रूप से करें मजबूत
इस फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे मुद्दे पर यदि वे समय रहते जागरूक होंगी तो खुद को और समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस फिल्म को देखकर वह स्तब्ध हैं। कहा कि हमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है। किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें और समाज विरोधी घटनाओं से सतर्क रहें।



ये भी पढ़ें...Harish Rawat: आज दिल्ली में मेरा अंतिम राजनीतिक प्रवास होगा... हरदा ने दिए सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत

फिल्म देखने के बाद उन्होंने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बंटवाई। मंत्री के साथ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना एवं महिला सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ इस फिल्म को देखा था। फिल्म देखने के बाद सीएम का कहना था बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed