फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Jan Sangharsh Morcha staged a protest at the Tehsil office on Saturday

Dehradun News: आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया बाल पोषाहार पहुंचने पर प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 09:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 04 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
The Jan Sangharsh Morcha staged a protest at the Tehsil office on Saturday
जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की बर्खास्तगी की मांग पर शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सड़े-गले अंडे और घटिया बाल पोषाहार बंटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विवेक राजौरी को सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में ठेकेदार की ओर से छोटे और बदबूदार अंडे पहुंचाए जा रहे हैं। ये अंडे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार दो-तीन माह का कोटा एक साथ थमा दिया जाता है। उन्होंने दावा है कि केंद्रीय भंडार, मसूरी की ओर से निम्न गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट वाला बाल पोषाहार जैसे दलिया, सत्तू और भोग हलवा मंत्री के इशारे पर थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़े-गले अंडे और घटिया पोषाहार गर्भवती महिलाओं व बच्चों के जीवन से खिलवाड़ है। प्रदर्शन में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, केसी चंदेल, राम सिंह तोमर, मुजीबुर रहमान, टीकाराम उनियाल, विनोद पड्डा, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, महेंद्र सिंघल और प्रमोद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed