फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: house of the deceased was a soft target for Guldar

Dehradun: गुलदार के लिए सॉफ्ट टारगेट था मृतक का घर, सामने आए इस सच ने वन्यजीव विशेषज्ञों को भी किया चौकन्ना

Thu, 11 May 2023 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2023 03:58 PM IST
सार

जिस घर के आंगन से गुलदार बच्चे को ले गया, यह जंगल के किनारे है। वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: house of the deceased was a soft target for Guldar
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासनगर के शंकरपुर में गुलदार के हमले में हुई मासूम की मौत ने वन्यजीव विशेषज्ञों को भी चौकन्ना कर दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि गुलदार टारगेट किलिंग करने वाला प्राणी नहीं है। इस मामले में हालात गुलदार के अनुकूल थे। बहुत मुमकिन है कि उसने मृतक के परिवार के घर के पास अपना रास्ता बना लिया हो। इसलिए टारगेट किलिंग जैसी बातें चल रही हैं।

विज्ञापन


जिस घर के आंगन से गुलदार बच्चे को ले गया, यह जंगल के किनारे है। वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। वन्यजीवों के व्यवहार पर नजर रखने वाले वन अधिकारी आकाश वर्मा का कहना है कि ये झाड़ियां गुलदार के छुपने के लिए बेहतर वातावरण बनाती हैं।
विज्ञापन


आसपास दूसरे घर न होने से गुलदार के लिए इस परिवार के किसी सदस्य पर हमला करना आसान था। एक तरह से यह घर गुलदार के रास्ते में आता है। जिस तरह से इस परिवार के लोगों ने गुलदार को पहले भी देखा है, उसी तरह से गुलदार ने भी इनको देख रखा है। इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि गुलदार ने बच्चे पर दूसरी बार हमला किया और इस बार वह कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश वर्मा कहते हैं कि अभिलेखों में अभी तक इसके पुख्ता प्रमाण नहीं हैं कि गुलदार टारगेट किलिंग करता है। प्रमाणित तौर पर साइबेरिया में इस तरह की एक घटना दर्ज है। वहां टाइगर ने टारगेट किलिंग की थी। जबकि जापान में मिथक कथाओं में इस तरह की घटना दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed