{"_id":"66bfc704e58bfdb36806e9c5","slug":"the-heroes-of-independence-were-remembered-on-the-dehradun-news-c-5-1-drn1032-478867-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सांस्कृति छठा के बीच धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सांस्कृति छठा के बीच धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय पर्व
विज्ञापन
Iसांस्कृति छठा के बीच धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय पर्व
I
I
I
Iस्कूल-कॉलेजों समेत विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रमI
शहर से देहात तक सांस्कृतिक छठा के बीच राष्ट्रीय पर्व पर आजादी के नायकों को याद किया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने हर घर तिरंगा हस्ताक्षर पट पर हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी भी मौजूद रही। एमडीडीए कॉलोनी में अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कॉलोनी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ झंडारोहण किया। निलाया हाइट्स सोसायटी में पदाधिकारी राकेश बत्ता के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया। ईसी रोड स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने ध्वजारोहण किया। भरतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा को स्वामी दर्शन भारती ने हरी झंडी दिखाई। अरेवा देहरादून में अध्यक्ष कमांडेंट हर्ष मोहन के नेतृत्व में असम राइफल्स के सेवानिवृत सैनिकों ने पर्व मनाया। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी ने प्राइमरी स्कूल आराघर में विंग कमांडर स्व. डा अनंत ओबराय एवं सरिता कोठियाल की स्मृति में वृक्षारोपण एवं ड्रेस वितरण किया। भारतीय व्यापार मंडल ने दून वन शॉपिंग कंपलेक्स, न्यू कैंट रोड, सालावाला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ झंडारोहण किया। कालिका मंदिर मार्ग स्थित पूर्व पार्षद एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार संतोख सिंह नागपाल एवं महंत इंद्रेश अस्पताल ने श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में 31वां ब्लड कैंप का आयोजन किया। इस दौरान सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक राजकुमार ने राजपुर विधानसभा के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण किया। इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण , देहरादून, एफआरआई, वाडिया इंस्टीट्यूट एवं वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आदि में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा नवादा हाइट्स सोसायटी बद्रीपुर, महाराणा प्रताप विचार मंच, नॉर्दन रेलवे मेंस शाखा देहरादून, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, प्रेम नगर व्यापार मंडल, कांवली वेलफेयर सोसाइटी ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया।
Iस्कूल कॉलेजों में रही धूमI
तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं वाईस चेयरमैन रौनक जैन व डॉ. राघव गर्ग और हेडमास्टर रमन कौशल ने झंडारोहण किया। छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सेंट जूड्स स्कूल में झंडारोहण के बाद सांस्कृति कार्यक्रम हुए। प्रिंसिपल एम गार्डनर ने संबोधित किया। वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर इंडिया देहरादून ने अपने परिसर में सांस्कृतिक इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। ओलंपस हाई स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉ कुनाल शमशेर मल्ल ने झंडारोहण किया। इस दौरान इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान साम हाउस, दूसरा स्थान अथर्व हाउस और तीसरा स्थान रिग हाउस ने प्राप्त किया। इसके अलावा आर्यन स्कूल में प्रिंसिपल बी दासगुप्ता ने तिरंगा फहराया। एसजीआरआरयू ग्रुप के संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री दरबार साहिब परिसर में तिरंगा फहराया। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज में प्राचार्य डाॅ अशोक नायक ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में निदेशक मनीष वर्मा ने झंडारोहण किया। वहीं संस्थान के छात्रों ने रेडियो पर लाइव प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, स्प्रिंग हिल स्कूल, माया देवी विश्वविद्यालय, शिवालिक एकेडमी, माउंट फोर्ट एकेडमी, दून कैंब्रिज स्कूल, एसएन मैमोरियल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रेनबो किड्स स्कूल, टीसाने इंडिया कंपनी ने भी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया।