फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The health of Student Union Vice President Mahi Verma

Dehradun News: अनशन पर बैठी छात्र नेता माही की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The health of Student Union Vice President Mahi Verma
I- पुलिस और प्रशासन को झेलना पड़ा विरोध, जबरन उठाकर भर्ती कराया
विज्ञापन

I

I
I

I- दस सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं छात्र नेताI

डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय परिसर में 10 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठी छात्रसंघ उपाध्यक्ष माही वर्मा की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य टीम ने जांच के दौरान छात्र नेता की कीटोन बॉडी की मात्रा अधिक पाई गई। शाम को प्रशासन और पुलिस टीम छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन और पुलिस की टीम का विरोध किया। प्रशासन की टीम ने छात्र नेता को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट और सचिव रोहन सप्पल अब भी अनशन स्थल पर डटे हैैं।



10 सूत्री मांगों को लेकर छात्रसंघ के तीन नेताओं ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू किया था। वहीं इससे पहले सात दिनों से छात्र नेता क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक छात्रसंघ उपाध्यक्ष माही वर्मा की तबीयत खराब होने लगी। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। जिसमें किटोन्स की मात्रा एक पाई गई। उसके बाद चिकित्सकों ने माही वर्मा को भर्ती होने की सलाह दी। लेकिन छात्र नेताओं ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन




कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल छात्रों को समझाने के लिए आए। लेकिन छात्रों ने मांग पूरी होने तक अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया। उसके बाद शाम करीब 6.00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा माही वर्मा की जांच के लिए पहुंची। चिकित्सकों ने फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शाम करीब 6.30 बजे तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और डाकपत्थर चौकी प्रभारी पंकज तिवारी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पहले छात्रों को समझाने का प्रयास किया। छात्रों की रजिस्ट्रार से बात करवाई गई। उन्होंने छात्रों को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन छात्र मांग पूरी होने तक अनशन समाप्त न करने पर अड़े रहे।




छात्रों ने गैलरी में खड़े होकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब 7.00 बजे प्रशासन और पुलिस ने छात्र नेता को एंबुलेंस में बैठाया। उसके बाद छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने बताया कि छात्रों की मांग को विश्वविद्यालय तक पहुंचाया ही नहीं गया था। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed