{"_id":"69b2b76f3ab5bc6bed066ad5","slug":"the-government-will-clear-the-backlog-of-wood-received-as-entitlement-dehradun-news-c-5-hld1006-919547-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: हकहकूक के रूप में मिलने वाली लकड़ी का बैकलॉक पूरा करेगी सरकार, संसदीय कार्यमंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: हकहकूक के रूप में मिलने वाली लकड़ी का बैकलॉक पूरा करेगी सरकार, संसदीय कार्यमंत्री ने दी जानकारी
Thu, 12 Mar 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:24 PM IST
सार
सदन में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों को हकहकूक के रूप में लकड़ी मिलती है, जो पिछले तीन साल से नहीं मिली।
विज्ञापन
मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों को हकहकूक के रूप में मिलने वाली लकड़ी का बैकलॉक पूरा किया जाएगा। सदन में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सदन में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, जौनसार बाबर क्षेत्र के लोगों को हकहकूक के रूप में लकड़ी मिलती है, जो पिछले तीन साल से नहीं मिली। वन विकास निगम को जो लकड़ी दी जाती है, उसे लकड़ी देने से पहले हकहकूकधारियों को दी जाए।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैंसर का कारण बन रहे रसायनों को चिह्नित करने की बनेगी नियमावली, जांच को चलेगा अभियान
विज्ञापन
इसके बाद बची लकड़ी को वन विकास निगम को दिया जाए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से लकड़ी दिए जाने की सीमा तय है। हकहकूक के रूप में गढ़वाल मंडल में 13033 घन मीटर और कुमाऊं में 16460 घन मीटर लकड़ी दी जाती है। इसके अलावा 2560 घन मीटर वन्य जीव क्षेत्र से दी जाती है। हकहकूकधारियों को लकड़ी दिए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। इसका जो बैकलॉक है उसे पूरा किया जाएगा।