फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government will become the support of the needy women of the state in their old age: Rekha Arya

प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार : रेखा आर्या

Mon, 06 Oct 2025 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
The government will become the support of the needy women of the state in their old age: Rekha Arya

विज्ञापन
प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार : रेखा आर्या

वृद्ध महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के लिए नई योजना की तैयारी

मंत्री ने अधिकारियों को जिलेवार वृद्ध महिलाओं से फीडबैक लेने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की वृद्ध और असहाय महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के मकसद से विभाग की ओर से जल्द एक योजना शुरू की जाएगी। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का। इसके लिए अधिकारियों को योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार जरूरतमंद महिलाओं के बुढ़ापे की लाठी बनेगी।
विधानसभा स्थित सभागार में विभाग के अधिकारियों और वृद्ध महिलाओं के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मंत्री ने कहा, धामी सरकार प्रदेश की आधी आबादी की पूरी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से लागू महिला सारथी योजना, महिला एवं बाल मुखी सहायता योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना के बाद अब वृद्ध महिलाओं के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आवश्यक पोषण, देखभाल और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से यह योजना उनके मन में कई दिनों के मंथन के बाद आई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में जनपदवार छोटे-छोटे महिला सम्मेलन आयोजित कर वृद्ध महिलाओं से सीधे संवाद किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याएं समझी जा सकें और सरकार उन पर ठोस कदम उठा सके।

मंत्री ने अधिकारियों को योजना का मसौदा तेजी से तैयार कर शासन से मंजूरी लेने के निर्देश दिए।
रेखा आर्या ने कहा, हमारी दादी-नानियों के आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत रहती है। बैठक में बताया गया कि वृद्ध महिलाओं की कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार, विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा सहित अन्य अधिकारी और एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed