फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government on Friday transferred five IPS and five

Dehradun News: अल्मोड़ा और चंपावत के कप्तान और दून के एसपी सिटी व देहात बदले

Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The government on Friday transferred five IPS and five
I
विज्ञापन

I

I-शासन ने किए पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले
I

I-आईपीएस देवेंद्र पिंचा को मिली अल्मोड़ा पुलिस कप्तान की जिम्मेदारीI

शासन ने शुक्रवार को पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमे दो जिलों के कप्तान भी बदले गए। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पिंचा को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। इसके साथ ही देहरादून के एसपी देहात और एसपी सिटी के भी तबादले हुए हैं।



तबादला सूची के अनुसार आईपीएस सुखबीर सिंह बुटोला को डीआईजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। बुटोला अब तक आईआरबी बैलपड़ाव के कमांडेंट के पद पर तैनात थे। आईपीएस रामचंद्र राजगुरू से एसएसपी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी हटाते हुए आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव का कमांडेंट बनाया गया। देवेंद्र पिंचा को चंपावत जिला कप्तान से तबादला करते हुए अल्मोड़ा पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर चंपावत अब आईपीएस अजय गणपति कुमार को भेजा गया है। गणपति अब तक एसपी रेलवे की जिम्मेदारी देख रहे थे।
विज्ञापन




देहरादून की एसपी देहात आईपीएस कमलेश उपाध्याय को अब देहरादून में ही एसपी क्राइम बनाया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल को एसपी रेलवे बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह अब एसपी सिटी की जिम्मेदारी प्रमोद कुमार देखेंगे। एसपी सीआईडी रहे लोकजीत सिंह को एसपी देहात देहरादून का महत्वपूर्ण पद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में एएसपी बने पंकज गैरोला को एसपी यातायात व अपराध हरिद्वार बनाकर भेजा गया। मनोज कुमार ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से ट्रांसफर कर सीआईडी खंडाधिकारी देहरादून बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed