{"_id":"6702fbc0add99d9f190551b7","slug":"the-government-made-it-clear-that-the-civic-elections-will-dehradun-news-c-5-1-drn1030-519197-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: नगर निगम दून चुनाव के लिए तैयार, वार्डों का परिसीमन, ओबीसी सर्वे का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: नगर निगम दून चुनाव के लिए तैयार, वार्डों का परिसीमन, ओबीसी सर्वे का काम पूरा
Mon, 07 Oct 2024 09:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
शासन के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीमन कराया गया। प्रत्येक वार्ड को औसतन 8040 जनसंख्या में बांटा गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही निकाय चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उम्मीद है कि 10 नवंबर तक अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसे लेकर नगर निगम की तैयारियां भी लगभग पूरी हैं। अब बस पोलिंग बूथ और नक्शों में परिवर्तन का काम बाकी है।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीमन कराया गया। प्रत्येक वार्ड को औसतन 8040 जनसंख्या में बांटा गया है। इनमें 10 प्रतिशत कम और 10 प्रतिशत अधिक जनसंख्या एक वार्ड में हो सकती है। इसके चलते नगर निगम में 49 वार्डों में परिवर्तन हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद से ओबीसी सर्वे, मतदाता सूची का आंकड़ा, बूथ और वार्डों का भूगोल बदल चुका है। इसके बाद नगर निगम ने शासन के आदेश पर ओबीसी सर्वे दोबारा कराया। 49 वार्डों में हुए ओबीसी सर्वे में 2011 की जनगणना और 2018 में हुए ओबीसी सर्वे को आधार बनाया गया। इसके बाद 49 वार्डों में मतदाता सूची में संशोधन कराया और इस काम को भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर हमला: उत्तराखंड में चार दिन से ट्रेजरी ठप, 540 करोड़ के भुगतान लटके; मालवेयर की नहीं हुई पहचान
नगर निगम अब परिवर्तित होने वाले 49 वार्डों का नक्शा बना रहा है। इसके अलावा इन वार्डों में जो मतदाता इधर से उधर हुए हैं, उनके बूथों में परिवर्तन का काम भी लगभग अंतिम चरण में है।
नगर निगम में वार्ड परिसीमन, ओबीसी सर्वे और मतदाता सूची संशोधन का काम लगभग पूरा हो चुका है। नक्शा और पोलिंग बूथ का काम भी पूरा होने को है।
- गोपाल राम बिनवाला, उप नगर आयुक्तI