{"_id":"65eff31ccef891a47a0b146b","slug":"the-government-has-given-financial-approval-to-sunir-link-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-369245-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुनीर और रेटाड-खोलरा-हिवाई मोटरमार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुनीर और रेटाड-खोलरा-हिवाई मोटरमार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन
I- लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया
I
I-सड़क बनने से 135 परिवार होंगे लाभान्वितI
शासन ने सुनीर संपर्क मार्ग और रेटाड-खोलरा-हिवाई मोटरमार्ग को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे करीब 135 परिवारों की एक हजार की आबादी लाभांवित होगी। स्थानीय लोग लंबे समय से मोटरमार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।
चकराता ब्लॉक के सुनीर, रेटाड, खोलरा, हिवाई गांव अब तक सड़क की सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लोगों को तीन से पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। स्थानीय लोग लंबे समय से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने बताया कि चकराता-त्यूणी-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग के कांडीधार से 3.475 किमी. लंबे रेटाड-खोलरा-हिवाई मोटरमार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.04 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सुनीर संपर्क मार्ग के लिए 1.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
सड़क न होने से सुनीर गांव के लोगों को पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को होती है। नकदी फसलें मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार फसलें पीठ पर ढोनी पड़ती हैं। किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना भी कठिन होता है। मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर पूर्व प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चतर सिंह रावत, प्रधान सीता देवी, पूर्व प्रधान द्रोपदी देवी, माया राम, भगत राम, असगर, हरि सिंह आदि ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
Iप्रथम चरण में दोनों मार्गों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
I
I
I
Iएलके गोयल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड चकराताI