Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Gorkhali community celebrated the Deusi-Bhaili

Dehradun News: गोर्खाली समुदाय ने उत्साह के साथम मनाया देउसी-भैली पर्व

Mon, 09 Nov 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
The Gorkhali community celebrated the Deusi-Bhaili
- त्यूणी में घर-घर जाकर लोक गीतों पर किया नृत्य, लाल चावल का टीका लगाकर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। दीपावली के दूसरे दिन क्षेत्र में गोरखा समुदाय के लोगों ने पारंपरिक देउसी-भैली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को लाल चावल का टीका लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने घर-घर जाकर लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी।


पर्व के अवसर पर गोरखा समुदाय के लोगों ने घर-घर जाकर पारंपरिक देउसी-भैली गीत गाए और लोकधुनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत से क्षेत्र का माहौल उत्सवमय हो गया। समुदाय के चंद्र बहादुर ने बताया देउसी-भैली गोरखा समुदाय का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है। इसे दीपावली के दूसरे दिन विशेष रूप से पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया पर्व पर मासू-भात यानी मांस और चावल का भोजन विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यह त्योहार का प्रमुख पारंपरिक पकवान है। उन्होंने कहा देउसी-भैली पर्व के माध्यम से समुदाय के लोग अपनी प्राचीन संस्कृति, लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों को सहेज रहे हैं। साथ ही नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर रेखा क्षेत्री, अनिता, शक्ति, लोकेन्द्र, बाली, पूजा, मीना, मेनका आदि समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed