{"_id":"a935cf273584671b10384ccd28c66c4e","slug":"the-girl-burn-in-jungle-died-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग में झुलसी एक किशोरी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग में झुलसी एक किशोरी ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धनपुर पट्टी के पावौ गांव में जंगल में घास काटने के दौरान वनाग्नि से झुलसी एक किशोरी की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की हरिद्वार में अंत्येष्टि कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून में भर्ती शशि (15) पुत्री राम सिंह की मंगलवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभावित परिवार को विभाग की ओर से उचित आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को आग में झुलसी थी शशि
शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के पावौ गांव की तीन किशोरियां शशि (15 वर्ष) पुत्री राम सिंह, कमला (16 वर्ष) पुत्री रामेश्वर सिंह और कमला (17 वर्ष) पुत्री हुकुम सिंह पेड़ पर चढ़े होने से वनाग्नि से घिर गई थीं। इसी दौरान जंगल की आग की चपेट में आने से वह झुलस गई।
विज्ञापन
साथ गई अन्य युवतियों ने मोबाइल से घटना की जानकारी गांव में दी। तब परिजन और अन्य ग्रामीण जंगल पहुंचे और युवतियों को देर शाम जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाए थे। यहां बर्निंग वार्ड नहीं होने से तीनों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शशि और कमला को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर किया गया था, जहां मंगलवार को शशि की मौत हो गई।
इसी महीने हुई थी दो और मौतें
बता दें कि इसी माह दो फरवरी को उत्तरकाशी जिले के भड़कोट गांव की कमला देवी (51) पत्नी शिवदत्त और उनकी बहू जमुना देवी (22) पत्नी हरि सिंह की भी जंगल में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी।