फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The gate of Government Model Primary School, Selaqui

Dehradun News: विद्यालय के क्षतिग्रस्त गेट की सुध नहीं ले रहा विभाग

Mon, 29 Apr 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The gate of Government Model Primary School, Selaqui
I परिसर में घुस रहे आवारा पशु और असामाजिक तत्व, शिक्षक चिंतित
विज्ञापन

I

निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय सेलाकुई का गेट एक माह से क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। यह हाल तब है कि जब विद्यालय खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से महज 200 मीटर दूर है। शाम ढलते ही नशेड़ी और अराजक तत्व विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं।


बीती 30 मार्च को चली तेज हवा से विद्यालय का मुख्य गेट टूट गया था। तब से इसे ठीक नहीं कराया गया है। विद्यालय में 13 शिक्षक हैं। छात्र संख्या 360 है। गेट न होने से निराश्रित पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं। शाम ढलते के बाद विद्यालय परिसर नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। प्रधानाध्यापिका सरिता थपलियाल ने बताया कि गेट न होने से छात्रों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। विद्यालय सड़क किनारे स्थित है। बीईओ कुंदन सिंह कहना है कि बजट का अभाव है। प्रधानाध्यापिका को फिलहाल अपने खर्च पर गेट की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed