{"_id":"672294034d47fe09bd0c9cd4","slug":"the-future-of-ba-first-semester-students-studying-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-537273-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस : परीक्षा फार्म भरे नहीं गए, नौ नवंबर से परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस : परीक्षा फार्म भरे नहीं गए, नौ नवंबर से परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने दिया ज्ञापन
I
I- पोर्टल नहीं खुलने से छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव परI
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। विश्वविद्यालय का पोर्टल नहीं खुलने से परीक्षा फार्म अभी तक नहीं भरे गए हैं, जबकि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ नवंबर से प्रारंभ हो रही हैं।
डाकपत्थर डिग्री काॅलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। परीक्षा फार्म भरने की औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने दूसरे सेमेस्टर की नौ नवंबर से परीक्षा शुरू करने के संबंध में सूचना जारी कर दी है। उधर, परेशान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंशित तिवारी, कनिका, सानिया, कन्नू प्रिया, सुधांशु, आरव चौधरी, अजय राठौर आदि शामिल रहे।
I
I
Iतकनीकी कारणों से पोर्टल बंद होने के कारण समस्या आ रही है। इस संबंध में लगातार विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा रहा है। विश्वविद्यालय से परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि बढ़ाने का आश्वासन भी मिला है। छात्र-छात्राओं का किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
I
I
I
Iडीएस नेगी, प्राचार्य, डाकपत्थर डिग्री कालेज।I