फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The foodmen sacrificed for the wisdom of the government

भोजनमाताओं ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया

Sat, 29 Feb 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The foodmen sacrificed for the wisdom of the government
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करतीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहीं भोजनमाताओं ने शुक्रवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उन्होंने सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की। बीते 58 दिन से भोजनमाताएं मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तराखंड भोजनमाता संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते भोजनमाताओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। न तो सरकार भोजनमाताओं के मानदेय में इजाफा कर रही है और न ही अक्षयपात्र फाउंडेशन से आच्छादित स्कूलों में तैनात भोजनमाताओं को न हटाने का आश्वासन दे रही है। अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध लेने के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। कहा जब तक भोजनमाताओं की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में प्रतिमा बिजल्वाण, ममता, सुमन मिश्रा, बबली, भागीरथी, निर्मला खत्री, कुसुम, सुनीता सैनी, बबीता, रेखा पाल, रक्षा देवी, बोरो देवी, संसारवती, सुनीता, सिंधु गुप्ता, विमला, सरला, प्रमिला, शकुंतला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed