फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The food mothers get Rs. 10,000 per month

भोजनमाताओं को प्रतिमाह मिले 10 हजार रुपये मानदेय

Thu, 14 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
The food mothers get Rs. 10,000 per month
आर्य समाज मंदिर चकराता में भोजन माताओं को संबोधित करती भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देव? - फोटो : VIKAS NAGAR
उत्तराखंड भोजनमाता संगठन की बैठक में भोजनमाताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने भोजनमाताओं के मानदेय को बढ़ा 10 हजार रुपये करने और सालों से कार्यरत भोजनमाताओं को न हटाने की मांग की। आर्य समाज मंदिर चकराता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी की मांग पर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से वार्ता करेगा। मांग पूरी न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि लंबे समय से भोजनमाताएं मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं लेकिन, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा कि हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और नैनीताल जिले में वर्तमान में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से स्कूलों में छात्रों को मिड-डे मील भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में भोजनमाताओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे थे लेकिन, शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि सभी भोजनमाताएं पूर्व की भांति कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर कमला राणा, प्रतिमा, कला देवी, मनीषा क्षेत्री, कविता, हेमा, तिल्लो देवी, कमला, सपना क्षेत्री, बिरमा, रूप देई, लक्ष्मी, उमला देवी, ऊषा देवी, बाला, सीमानी देवी, भद्री, अनारी, जसवीर सिंह, इंदर सिंह, जगदीश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed