फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The five-day state level youth festival started in

Dehradun News: युवा महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, लोकनृत्यों ने बांधा समा

Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The five-day state level youth festival started in
Iपांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभI
विज्ञापन




पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का दून में शुक्रवार को आगाज हो गया। महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में लोकनृत्यों ने जमकर समा बांधा। महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

युवा कल्याण और पीआरडी विभाग की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में स्टार्ट-अप, युवा समूहों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें हस्तशिल्प, कपड़े और मोटे अनाज के उत्पाद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पारंपरिक और फ्यूजन भोजन पर आधारित 25 से अधिक फूड स्टॉल भी मौजूद हैं।
विज्ञापन




महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने सभा को संबोधित कर कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम ‘यूथ ऐज जॉब क्रिएटर’ रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक बैठती है। हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। कहा, देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न और सामर्थ्यवान हैं बल्कि मेहनती भी हैं। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I‘राज्य के युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार हमारा उद्देश्य’I



मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के भी अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। इसके साथ ही हम राज्य में खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। सीएम धामी ने कहा, भारत की सबसे बड़ी ताकत जनसांख्यिकी और लोकतंत्र है। कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, दीप्ति जोशी आदि मौजूद रहे।





I‘युवा सबसे बड़ी संपत्ति और शक्ति’I

युवा कल्याण और खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, किसी भी राज्य के लिए उसके युवा उसकी सबसे बड़ी संपत्ति और शक्ति हैं। जहां भी सक्षम युवा मौजूद होते हैं, वह स्थान शक्तिशाली बनकर उभरता है। आज का युवा अपने जीवन में किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है। विधायक खजान दास ने कहा, इस तरह के आयोजन युवाओं को उनके लक्ष्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं।






Iराष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे विजेताI



महोत्सव में समूह लोक गीत, लोक नृत्य, एकल लोक गीत, एकल नृत्य, शास्त्रीय गायन, योग अभ्यास और कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिता के विजेता 12 से 16 जनवरी के बीच महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed