फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The first worker of BJP is the booth president: Kuldeep Kumar

भाजपा का पहला कार्यकर्ता है बूथ अध्यक्ष : कुलदीप कुमार

Thu, 20 Mar 2025 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
The first worker of BJP is the booth president: Kuldeep Kumar
विकासनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विकासनगर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीता सिंह का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा का पहला कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को प्रदेश सरकार के गठन के तीन साल पूरी होने जा रहे हैं। इस दौरान आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों तक जनता को लाकर लाभांवित करना बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम की जिम्मेदारी है। बृहस्पतिवार को भाजपा के विकासनगर शहर के अध्यक्ष शुभम गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सदैव साथ लेकर चलती है। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कार्यकर्ताओंं को संगठन की रीति-नीति के अनुसार संगठनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रेमचंद जैन, अनिल जैन, शांति जुवांठा, नीरज अग्रवाल, विपुल मूसला, संदीप मोंगा, सभासद सबल सहरावत, प्रभात ठाकुर, आदित्य वर्मा, संतोष रावत, सभासद सुमन काश्व, गंगा गुरुंग, बिंदिया शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed