फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fire reached the Polo Ground, the soldiers and the employees of the Cantonment Board gathered

पोलो ग्राउंड तक पहुंची आग, सैनिक व छावनी परिषद के कर्मचारी जुटे

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
The fire reached the Polo Ground, the soldiers and the employees of the Cantonment Board gathered
छावनी क्षेत्र में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता सैनिक। - फोटो : VIKAS NAGAR
छावनी क्षेत्र के आसपास के जंगलों में पांच दिनों से रोजाना आग लगने की घटना सामने आ रही है। हालांकि, आग को काबू में करने के लिए छावनी परिषद व सेना का प्रयास लगातार जारी है लेकिन बार-बार लग रही आग ने मुश्किल खड़ी की हुई है। आग की ताजा घटना सैन्य क्षेत्र के पोलो ग्राउंड के पास की है। आग लगने के साथ ही सेना व परिषद के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के जंगल बार-बार सुलग रहे हैं। हालांकि, पांच दिन पहले जंगल में लगी आग को दो दिनों तक लगातार प्रयास करने के बाद पूरी तरह बुझा लिया गया था, लेकिन इसके बाद से एक के बाद एक स्थानों पर आग लगने की घटना सामने आ रही हैं। उधर, छावनी परिषद के अधिकारियों ने सड़कों के किनारे व कूड़े के ढेरों में पड़े सूखे पत्तों को नहीं जलाने की अपील क्षेत्रवासियों से की है। उधर, शुक्रवार की सुबह कैंट बोर्ड के पोलो ग्राउंड के पास लगी आग को बुझाने में सेना व छावनी परिषद के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed