फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The figure of patients who hidden : Congress

किसकी शह पर छुपाया कोरोना से मरने वाले 89 मरीजों का आंकड़ा: कांग्रेस

Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The figure of patients who hidden : Congress
देहरादून। राज्य में कोरोना से मरने वाले 89 मरीजों का आंकड़ा छुपाने पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि आखिर किसकी शह पर इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा छुपाया गया।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना मरीजों व मृतकों के प्रति संवेदनहीनता करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जो कि स्वयं स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, उनकी नजरों में 89 लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। तभी तो एक तरफ स्वास्थ्य विभाग 89 लोगों की मौत को चुपचाप पुराने आंकड़ों में मिला कर हेल्थ बुलेटिन तैयार कर रहा था। दूसरी तरफ भाजपा अपने सात सितारा होटलनुमा नए कार्यालय का भूमि पूजन कर जश्न मना रही थी। उन्होंने कहा कि क्या इस बात को केवल निजी अस्पतालों की चूक कह कर खत्म किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि 89 लोगों में 81 मरीज केवल राजधानी देहरादून के थे। यह गंभीर मामला है, जो अब तक के पूरे कोरोना काल में जनता के प्रति सरकार की लापरवाही का जीता जागता नमूना है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता महेश जोशी, राजेश चमोली, आदर्श सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed