फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fifth foundation day of Jan Kalyan Samiti Pachhavadoon

सैनिकों के दम पर देश ले रहा खुली हवा में सांस : सहदेव सिंह पुंडीर

Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The fifth foundation day of Jan Kalyan Samiti Pachhavadoon
Iपूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून का मनाया गया पांचवा स्थापना दिवसI
विज्ञापन


पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून का पांचवा स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक, गढ़वाली, गोर्खाली, कुमाऊंनी और देशभक्ति प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक पुंडीर ने पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों को पांचवें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्यों के निस्तारण का भी भरोसा दिया। कहा कि सैनिकों के दम पर ही आज पूरा देश खुली हवा में सांस ले रहा है। समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने विधायक से सीएसटी कैंटीन के एक्सटेंशन काउंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक भूमि दिलवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसे देखकर पूर्व सैनिक स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। इस दौरान कर्नल मोहन सिंह, सूर्य बहादुर राणा, विजयपाल सिंह रावत, अनिल नौटियाल, यशपाल नेगी, भगत सिंह राठौर, चित्र देवी, राजेश भंडारी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed