फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The female students won the Kabaddi competition.

Dehradun News: कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीता मुकाबला

Tue, 30 Dec 2025 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The female students won the Kabaddi competition.
सेलाकुई में आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता की विजयी डीडी पब्लिक स्कूल की टीम। स्रोत विद्यालय
- चकराता में सावड़ा का रहा खेलों में दबदबा
विज्ञापन

सेलाकुई। खेल महाकुंभ के तहत पीएमश्री शहीद सत्येंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में डीडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीत हासिल की।
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डीडी पब्लिक स्कूल की टीम ने अनुशासन व आपसी सामंजस्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ टीम अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। चकराता के न्याय पंचायत भंद्रौली के राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा में दो दिवसीय मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो व एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा के प्रधानाचार्य दीपक त्यागी, पीटीए अध्यक्ष महेश चौहान व एसएमसी अध्यक्ष बीना ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा का दबदबा रहा। विद्यालय के छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद कनेरा, सतीश कुमार, ग्राम प्रधान डूंगरी महेश चौहान, रीता चौहान, व्यायाम शिक्षक उमेश चौहान, नीलम तोमर, संदीप कुमार, शूरवीर, सतवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed