फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The employee withdrew Rs 24 lakh from the businessman's

Dehradun News: कर्मचारी ने कारोबारी के खाते से निकाले 24 लाख, स्कूटर भी ले भागा

Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The employee withdrew Rs 24 lakh from the businessman's
I
विज्ञापन

II- बसंत विहार के जीएमएस रोड स्थित सर्जिकल उपकरण बेचने वाले एक कारोबारी से हुई ठगी
I
I
I
Iसर्जिकल उपकरण बेचने वाले एक कारोबारी को उन्हीं के कर्मचारी ने करीब 24 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उसे भेजा था फोन में एंटी वायरस डलवाने के लिए लेकिन वह खाते से रकम ले भागा। कर्मचारी कारोबारी का स्कूटर भी ले गया। इन आरोपों में कर्मचारी के खिलाफ बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iएसओ बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि ठगी को लेकर राहुल अग्रवाल निवासी कांवली ने शिकायत की है। उनकी कांवली गांव में अग्रवाल इंटरप्राइजेज नाम से सर्जिकल उपकरण की दुकान है। उनकी दुकान पर स्वागतम पात्रा निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश आठ महीने से काम कर रहा था। अग्रवाल ने शुक्रवार को दो बजे पात्रा को अपना मोबाइल दिया और उसमें एंटी वायरस अपलोड कराने के लिए भेबा। स्वागतम पात्रा इस काम के लिए उनका स्कूटर भी ले गया। इसके कुछ देर बाद उनके फोन पर बैंक से धन निकासी के मैसेज आने शुरू हो गए। अग्रवाल के यस बैंक के खाते से 4.80 लाख रुपये के चार ट्रांजेक्शन हुए। इसके बाद 4.50 लाख रुपये का एक ट्रांजेक्शन हुआ।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस तरह पात्रा ने उनके बैंक खाते से 23.70 लाख रुपये निकाल लिए। एसओ उनियाल ने बताया कि अग्रवाल के आरोपों के आधार पर आरोपी पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed