फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The employee posted in the forest department ate poison

Dehradun News: वन विभाग में तैनात कर्मचारी ने खाया जहर

Wed, 30 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The employee posted in the forest department ate poison
तिलक रोड स्थित डीएफओ कार्यालय देहरादून में तैनात उपनल कर्मचारी जयपाल सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे उनके साथियों का कहना है कि दो महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते वह परेशान थे। जुलाई के बाद अगस्त भी खत्म होने वाला है, लेकिन जयपाल के साथ ही अन्य कई कर्मियों का वेतन नहीं मिला है। अब रक्षाबंधन त्योहार का भी दबाव है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया, उन्हें इस बाबत कोई सूचना नहीं मिली है कि किसी उपनल कर्मचारी ने जहर खाया है। सूचना मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed