फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The eighth state level sports Mahakumbh organized

Dehradun News: खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर अमीषा को 50 लाख रुपये के पुरस्कार से नवाजा

Mon, 02 Dec 2024 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The eighth state level sports Mahakumbh organized
Iराज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभI
विज्ञापन




युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित आठवें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का रविवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पर्वतारोही अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। अमीषा अगले साल छह से 14 जनवरी तक यूरोप के स्लोवाकिया में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक में स्कीइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली अमीषा देश की एकमात्र खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा 27वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनिया को दो लाख और 22वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर अंडर-20 कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राहुल सरनालिया को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित महाकुंभ के उद्घाटन समारोह की शुरुआत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत की चैंपियन खिलाड़ी मीनाक्षी सिंह को मशाल सौंपी और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन




सीएम धामी ने कहा, लड़कों से ज्यादा लड़कियों की सक्रिय भागीदारी देखकर बेहद खुशी हुई, जो आज के दौर में महिलाओं के सशक्तीकरण को दर्शाता है। कहा, यह आयोजन एक बड़ा अवसर है, जो पूरे राज्य से प्रतिभागियों को एक साथ लाता है। साथ ही विभिन्न खेलों में प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बताया, इस वर्ष विजेता एथलीटों को 11 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iखेल विवि की स्थापना जल्दI

मुख्यमंत्री ने कहा, जल्द ही राज्य में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। वहीं, खेल मंत्री रेखा आर्या ने एथलीटों के समग्र विकास पर सरकार के फोकस और आगामी राष्ट्रीय खेलों में छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, प्रदेश में बनने वाले खेल विवि में खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। हमारा लक्ष्य समाज और विश्व स्तर पर खेलों की धारणा को बदलना है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाला एथलीट को एक लाख रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा, सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से खेलों में ऊर्जा का पुनरुत्थान हुआ है।






Iपहले अभिभावक सिर्फ पढ़ाई पर देते थे ध्यानI

सीएम धामी ने कहा, खेलों के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। पहले, माता-पिता केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते थे और खेल को इतना महत्व नहीं देते थे, लेकिन आज यह दृष्टिकोण बदल गया है। अब खेल को पढ़ाई के समान ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है अब अभिभावक अपने बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed