फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Doon Police arrested both accused who had posed as municipal corporation

Dehradun News: नगर निगम कर्मी बन वृद्धा को बंधक बनाया और लूट लिया

Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Doon Police arrested both accused who had posed as municipal corporation
रायपुर क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर वृद्धा को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़ित महिला के मोहल्ले का ही रहने वाला निकला, जिसे यह जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी ने बताया कि 19 जुलाई को गढ़वाली कॉलोनी निवासी गीता काला ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मां भुवनेश्वरी देवी दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान दो युवक खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले सफाई व्यवस्था की जांच का बहाना बनाया, फिर महिला के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद कानों के सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीक्यूआई जंगल, रायपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
सागर को थी महिला के अकेले होने की जानकारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों प्लंबर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं। मुख्य आरोपी सागर सिंह रावत पीड़ित महिला के मोहल्ले में ही रहता है और उसे पता था कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। जानकारी का फायदा उठाते हुए दोनों ने लूट की योजना बनाई। वे नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों लूटे गए सामान को बेचने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed