फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The District Magistrate directed the officers to take

Dehradun News: जनसुनवाई में आई 94 शिकायतें, अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण की

Tue, 02 Jul 2024 04:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate directed the officers to take
Iजिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्रवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देशI
विज्ञापन




ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई में 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद आदि की रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायती पत्रों का स्वयं सज्ञान लेकर कार्रवाई करें।



एक महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने रास्ता बंद कर दिया है। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को मौका-मुआयना कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम रमसावाला विकासनगर के एक किसान ने शिकायत कर बताया कि क्षेत्र में प्लॉटिंग कर सरकारी गूल तोड़े जाने से सिंचाई में समस्या हो रही है। डीएम ने तहसीलदार विकासनगर को मौके पर जाकर गूल खुलवाने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायत में बताया गया कि नून नदी धोलास में श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस पर डीएम ने तहसीलदार को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रानीपोखरी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्रवाई के निर्देश दिए। मीठी बेहरी में बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों की ओर से परेशान किए जाने की शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed