फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The disclosure of theft in the shop, one arrested

दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
The disclosure of theft in the shop, one arrested
सहसपुर थाना पुलिस ने सेलाकुई स्थित परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी के पास से एक खुखरी भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती 12 जुलाई को प्रमोद अग्रवाल पुत्र भूषण अग्रवाल निवासी सेलाकुई की पुराना पोस्ट ऑफिस के पास स्थित परचून की दुकान में चोरी हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सेलाकुई राजारोड तिराहे के पास से धर दबोचा। आरोपी की पहचान अजय पुत्र स्व. खुशीराम निवासी ग्राम हिम्मतनगर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर यूपी हाल निवासी असी टैंट हाउस सेलाकुई के रूप में हुई। आरोपी टैंट हाउस में हेल्पर का काम करता था और वहीं रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2670 रुपये की नकदी, 287 रुपये के सिक्के, 2 ब्रूस बीड़ी, एक ब्रूस माचिस, सिगरेट की पांच डिब्बी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के शेष रुपयों से उसने कपड़े खरीद लिए। सहसपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से खुखरी भी बरामद हुई। इस पर आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed