फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The development of Devbhoomi is happening at double the speed under the Dhami government: Chamoli

धामी सरकार में दोगुनी रफ्तार से हो रहा है देवभूमि का विकास : चमोली

Fri, 28 Nov 2025 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
The development of Devbhoomi is happening at double the speed under the Dhami government: Chamoli
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि धामी सरकार में ऐतिहासिक रूप से डबल इंजन की सरकार ने दोगुनी रफ्तार से कार्य किया है।
विकास केंद्रित पत्रकार वार्ता सीरीज के तहत विधायक चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पीएम मोदी का विकसित भारत स्वप्न देवभूमि में साकार हो रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य विकसित उत्तराखंड बनने जा रहा है। आज भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि उत्तराखंड न सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विधायक ने कहा कि सिर्फ केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं की बात करें तो दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं आज राज्य में प्रगतिशील हैं। जिसमें केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक स्वरूप दोनों को ध्यान में रखकर किया गया पुनर्निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन

पहाड़ पर रेल चढ़ाने का सपना शीघ्र ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनने वाली रेल लाइन से पूरा होगा। दशकों से लंबित सौंग, किसाऊ, लखवाड़ व्यासी व जमरानी बांध परियोजनाओं पर पुनः तेजी से काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। जिसका प्रतिफल रूप में उत्तराखंड को रिकॉर्ड 200 करोड़ का प्रोत्साहन मिला है। धामी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति ने अवैध खनन पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया है। जिससे उत्तराखंड एक राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि डबल इंजन में हुए विकास का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए सभी सांगठनिक जनपद केंद्रों में हमारे वक्ता मीडिया के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed