फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The details of patients will have to be kept safe for three years

तीन साल तक सुरक्षित रखना होगा मरीजों का ब्यौरा

Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
The details of patients will have to be kept safe for three years
देहरादून। डॉक्टरों को अब अपने मरीजों का ब्यौरा तीन साल तक सुरक्षित रखना होगा। किसी मरीज या फिर किसी जांच एजेंसी द्वारा संबंधित मरीज का ब्यौरा मांगे जाने पर उसे 72 घंटे के भीतर मुहैया कराना होगा। यह निर्देश कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने सभी चिकित्साधिकारियाें को जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी डॉक्टर जिस दिन से मरीज का इलाज शुरू करें, उस दिन से लेकर अगले तीन साल तक उसका तमाम ब्यौरा सुरक्षित रखा जाय। मसलन मरीज का नाम, पता व उसे होने वाली बीमारी के साथ ही इलाज से संबंधित तमाम जानकारियां सुरक्षित रखी जाएं। इतना ही नहीं मरीज को चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करते समय मरीज के शरीर या चेहरे पर पाए जाने वाले किसी निशान का जिक्र चिकित्सा अवकाश प्रमाणपत्र पर जरूर अंकित किया जाय। साथ ही चिकित्सक अपने सामने ही मरीज का हस्ताक्षर या फिर उसका अंगूठा अपने सामने जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

बता दें, कोरोनेशन अस्पताल के साथ ही दून अस्पताल, गांधी शताब्दी जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा जो भी चिकित्सा अवकाश प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं उसमें इन तमाम प्रावधानाें का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक आदेश जारी किया है कि देश भर के चिकित्सा अपने यहां आने वाले मरीजों का डाटा बैंक तैयार करें ताकि इस बात पता लगाया जा सके, कि कौन कौन सी बीमारियां ज्यादा फैल रही हैं और उसे रोकने को लेकर क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed