फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The delegation of Electrical Diploma Engineers Association

Dehradun News: जीएम को कराया समस्याओं से अवगत

Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The delegation of Electrical Diploma Engineers Association

विज्ञापन



विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 24 सूत्री मांगपत्र सौंपा

विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन यमुना परियोजना के प्रतिनिधिमंडल ने अवर अभियंता संवर्ग की विभिन्न समस्याओं को लेकर डाकपत्थर में यमुना वैली के महाप्रबंधक जीएस बुदियाल और उप महाप्रबंधक आदर्श नौटियाल से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने यमुना घाटी के अंतर्गत विभिन्न बैराज, डैम, विद्युत गृह एवं कॉलोनी की 24 सूत्रीय समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। महाप्रबंधक ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

परियोजना अध्यक्ष इंजीनियर मनजीत सिंह तोमर और परियोजना सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कॉलोनी में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। आवासों की मरम्मत की जाए। अनुरक्षण एवं परिचालन पाली में समय पूरा कर चुके अवर अभियंताओं को सामान्य पाली में तैनात किया जाए।
विज्ञापन




डाकपत्थर कॉलोनी में पानी की समस्या को दूर किया जाए। कर्मचारियों को आवास आवंटन में हो रही देरी की समस्या को दूर किया जाए। लखवाड़ आदि विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण होने के बावजूद स्वीकृत पदों के सापेक्ष अवर अभियंता की कमी को देखते हुए भर्ती की जाए। कॉलोनी में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने की मांग की। कहा कि कॉलोनी में अक्सर बाहरी लोगों के वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद बहुगुणा राजीव कुमार, संतोष मधवाल, विनीत कुमार, रेनू तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed