फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The cultural presentation of school children enthralled the

विरासत महोत्सव : स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Thu, 24 Oct 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The cultural presentation of school children enthralled the
Iअनोल चटर्जी के गीतों ने मोहा मन, महोत्सव में कई विषयों पर हुई चर्चाI
विज्ञापन


दून में चल रहे विरासत महोत्सव में बुधवार को स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तो वहीं अनोल चटर्जी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। महोत्सव में कई विषयों पर चर्चा हुई। वहीं बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

बुधवार को विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। इसमें समीर तिवारी ने राग भैरव में संगीत सुरों से प्रस्तुति की शुरूआत की और शास्त्रीय संगीत की लय बनाकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। इसके बाद छात्रा विधि चौधरी ने राग जानपुरी में सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




इसके बाद जीआरडी आईएमटी में परिचर्चा पर व्याख्यान हुआ। इसमें डॉ. अर्शिया सेठी ने कहा कि जिंदगी का हर पल व हर दिन कीमती समय है। इस जिंदगी में जिंदगी से ज्यादा कुछ भी तो नहीं है। यह चर्चा युवाओं के लिए कला क्यों महत्वपूर्ण है विषय पर आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरडी आईएमटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय ने कहा कि हमें अपने देश के हर नौजवान एवं युवा पीढ़ी को यह बताना जरुरी है कि आर्ट कल्चर, क्राफ्ट को संरक्षित करके रखा जाए। यूनिसन स्कूल में रीच संस्था के सहयोग से हुई नेवी बैंड की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा।



इसकी शुरूआत पारंपरिक मंगल से हुई। इसमें नौसेना के मार्च, उत्तराखंड के लोकगीत और लोकप्रिय बॉलीवुड हिट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सब लेफ्टिनेंट श्रेया जोशी ने समुद्री इतिहास और समुद्र के महत्व के बारे में जानकारी दी।

सेवानिवृत्त कमोडोर मोनिका ने भारतीय नौसेना के भीतर आत्मनिर्भरता के महत्व पर चर्चा की। इस मौके पर सेवानिवृत्त कमोडोर गौतम नेगी, प्रधानाचार्या मोना खन्ना आदि मौजूद रहे। महोत्सव में प्रसिद्ध संगीतकार गायक अनोल चटर्जी ने रागेश्वरी के साथ अपने हिंदुस्तानी गायन की शुरूआत की।


हारमोनियम पर उनके साथ पंडित धर्मनाथ मिश्रा, तबले पर पंडित शुभ महाराज और तानपुरा पर सिद्धांत प्रुथी और नितिन शर्मा ने प्रस्तुति दी। वहीं सांस्कृतिक संध्या के समापन पर बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें रोनू और शशांक की जुगलबंदी ने बांसुरी वादन की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed