{"_id":"653034e42f4cd692a80fe324","slug":"the-cricket-league-competition-organized-by-rekha-arya-dehradun-news-c-5-1-drn1030-269641-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले दिन केनरा बैंक व दून कॉब्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले दिन केनरा बैंक व दून कॉब्स विजयी
विज्ञापन
Iपांच नवंबर तक चलेगी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता, 20 टीम कर रहीं प्रतिभाग
I
I
I
Iक्रिकेट लीग देहरादून के विभिन्न स्टेडियम में में खेला जाएगाI
उत्तराखंड खेल एवं महिला सशक्तीकरण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व गढ़वाल आईजी केएस नाग्याल की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार से हो गया। इस प्रस्तावित खेल में 20 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से युवा शक्ति को नशा मुक्त करने तथा संपूर्ण प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक करना है।
फाउंडेशन के संस्थापक आयोजक अमन कुमार व प्रतियोगिता संयोजक संजय बलोदी प्रखर ने बताया कि पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला केनरा बैंक और रेंज पैंथर पुलिस के बीच हुआ। इसमें केनरा बैंक ने बाजी मारी। दूसरे मुकाबले में दून कॉब्स ने उत्तरांचल प्रेस क्लब को हराया। बता दें कि यह क्रिकेट लीग देहरादून के विभिन्न स्टेडियम में विविध दिनों में खेला जाएगा। इसका समापन पांच नवंबर को होगा।
Iलक्ष्य पाने के लिए नशे से दूर रहना होगाI
बदलाव फाउंडेशन की ओर से नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें नशे से दूर रहना होगा।