{"_id":"6751b639c403bf208a0ac8e2","slug":"the-couple-grabbed-rs-28-lakh-in-the-name-of-buying-land-in-chharba-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-116575-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छरबा में भूमि खरीदवाने के नाम पर दंपती ने 28 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छरबा में भूमि खरीदवाने के नाम पर दंपती ने 28 लाख हड़पे
विज्ञापन
- आरोपी पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा में भूमि खरीदवाने के नाम पर 28,40,700 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित को भूमि दिखाए बिना ही उससे खरीद के लिए एडवांस में रुपये ले लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर के रामपुर कलां निवासी शहजाद ने बताया कि वह अपने लिए भूमि की तलाश कर रहे थे। बताया कि उन्होंने सहसपुर निवासी राजेश सूजीराम यादव को भूमि खरीदने की बात बताई। राजेश ने उनसे कहा कि वह छरबा में उन्हें भूमि दिलवा देगा। बताया कि उनकी जमीन वालों से बात चल रही है। कहा कि आप मुझे कुछ रुपये दे दो। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने विश्वास में आकर राजेश और उनकी पत्नी रश्मि को 28,40,700 रुपये दे दिए। इसमें 10,15,000 रुपये की रसीद उन्होंने प्राप्त की। शेष रकम उन्होंने बैंक खाते के माध्यम से और नकद दी थी। बताया कि रुपये देने के बाद से दोनों के फोन नंबर बंद आ रहे हैं। उनकी दो-तीन वर्षों से दंपती से पहचान है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।