{"_id":"66ea104d4ff6dfc2b505c8d7","slug":"the-contractor-ran-away-after-digging-the-pit-after-taking-the-contract-of-building-the-house-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503975-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकान निर्माण का ठेका ले गड्ढे खोदकर भाग गया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकान निर्माण का ठेका ले गड्ढे खोदकर भाग गया ठेकेदार
विज्ञापन
I
IIव्यक्ति से लिए 2.60 लाख रुपये भी नहीं किए वापस
I
I
I
Iएक व्यक्ति को गोरखपुर के एक मकान बनाने वाले ठेकेदार ने चपत लगा दी। निर्माण के लिए 2.60 लाख रुपये एडवांस ले लिए मगर काम के नाम पर केवल आठ गड्ढे ही खोदे। अब पीड़ित ने रकम मांगी तो आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iएसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आचार्य नरेश नौटियाल निवासी डाडो, ज्योर्तिमठ ने शिकायत की है। उनका लालपुल के पास मकान बन रहा है। इसका ठेका उन्होंने नारायण त्रिपाठी निवासी पाली बास गांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को दिया था। इसका अनुबंध भी उन्होंने रजिस्टर्ड कराया था। मकान बनाने के लिए दो लाख 60 हजार रुपये एडवांस दे दिए। त्रिपाठी ने काम भी शुरू किया, लेकिन आठ गड्ढे करने के बाद भाग गया। इसके बाद न तो त्रिपाठी आया और न ही उसके मजदूर। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I