{"_id":"65be984041de7a60e806aa77","slug":"the-condition-of-jagadguru-swami-rambhadracharya-who-dehradun-news-c-5-1-drn1030-342278-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार, सीएम ने जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार, सीएम ने जाना हाल
विज्ञापन
Iदेहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं स्वामी रामभद्राचार्य महाराजI
दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किए गए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों और भक्तों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की हाथरस में कथा सुनाते समय सांस लेने की परेशानी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात आगरा से उनको एयर लिफ्ट कर देहरादून लाया गया। यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार है।
शनिवार सुबह जैसे ही लोगों को रामभद्राचार्य के दून में भर्ती होने की खबर मिली तो भक्त उनका हाल जानने और दर्शन करने अस्पताल पहुंचने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
Iबोले रामभद्राचार्य महाराज - मैं स्वस्थ हूं...I
स्वामी रामभद्राचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर सूचनाएं प्रसारित हुईं। तबीयत में सुधार होने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो जारी किया है। इसमें स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। अनावश्यक खबरों पर ध्यान न दें। कहा, वह अपने शिष्य के यहां देहरादून में विश्राम कर रहे हैं। जल्द ही कथा की गंगा में स्वयं बहने और आपके बहाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं दें।
Iसोशल मीडिया पर दिनभर हुई उनके स्वस्थ होने की कामनाI
स्वामी रामभद्राचार्य की हालत बिगड़ने के बाद देशभर में भक्तों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार पोस्ट होती रही। सोशल मीडिया पर लोग दिनभर उनके स्वस्थ होने की कामना करते रहे।