फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The city market is in the grip of encroachment.

Dehradun News: फुटपाथ पर सजीं दुकानें, राहगीरों को हो रही परेशानी

Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The city market is in the grip of encroachment.
Iअक्सर उत्पन्न होती है जाम की समस्या, प्रशासन के अभियान का नहीं दिखता है असर
विज्ञापन

I

Iलोगों ने की फुटपाथ को खाली कराने की मांगI

शहर का बाजार अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकानें सजाई हुई हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले लोग हाईवे पर चलने को मजबूर हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बाजार सुंदर लगे और राहगीरों को चलने में आसानी हो, इसे लेकर मुख्य बाजार में दोनों तरफ फुटपाथ बनाई गई है। दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर सामान सजाए हुए हैं। अतिक्रमित सड़क पर राहगीर चलने में असहज महसूस कर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें हाईवे पर चलना पड़ रहा है। कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तहसील और नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई से बच रहे हैं। खानापूर्ति के लिए कभी-कभार अभियान चलाया जाता है, पर इसका कुछ खास असर नहीं रहता है। पुलिस भी इसे लेकर उदासीन बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, राजेंद्र गर्ग, चरण सिंह का कहना है कि फुटपाथ के आगे ठेली और रेहड़ी लग जाती है। इस कारण ट्रैफिक भी बाधित होता है। उन्होंने प्रशासन ने अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन




I
I

Iजल्द ही नगर पालिका, पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस और पालिका प्रशासन को भी निर्देशित किया जाएगा। विनोद कुमार, एसडीएम विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iदिवाली के त्योहार के चलते प्रशासन ने सिर्फ दो दिन फुटपाथ और दुकानों के आगे सामान सजाने की अनुमति दी थी। सभी व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करते हुए फुटपाथ को खाली रखना चाहिए।
I

I
I

I-संजय गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed