फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Chief Secretary will monitor the Chief Minister's announcements.

Dehradun News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं की निगरानी करेंगे मुख्य सचिव

Mon, 10 Nov 2025 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
The Chief Secretary will monitor the Chief Minister's announcements.
सीएस ने कहा- पूरी हो चुकी और गतिमान सीएम घोषणाओं की अपडेट सूचना दें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं और जिन पर कार्य चल रहा है उसका अपडेट विवरण प्रस्तुत करें। साथ ही गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई सभी घोषणाओं का भी अलग से विवरण प्रस्तुत करें।

सीएस बर्द्धन ने यह निर्देश सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर काम चल रहा है उसकी सूचना तीन दिन में और जिनके क्रियान्वयन में समस्याएं आ रही हैं उन समस्या की प्रकृति बताते हुए सात दिन में विवरण को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची अलग से तैयार करने के साथ उनको उच्च प्राथमिकता में लेते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। सीएस ने कहा कि ऐसी घोषणाएं जिनको तत्काल प्रारंभ करने में कोई परेशानी है, तो उसके निराकरण के लिए पहली बार विभागीय सचिव स्तर से निस्तारित कराएं, अगर सचिव स्तर पर समाधान नहीं हो पाता है तो उनके स्तर पर निराकरण के लिए प्रस्तुत किया। सीएम घोषणाओं की प्रगति तेजी से पूरी हो इसके लिए निगरानी का प्रभावी मेकैनिज्म बनाएं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की कुल 3575 घोषणाओं में से 2215 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, 777 पर कार्रवाई चल रही है और 583 घोषणाएं अपूर्ण हैं। बैठक में अपर सचिव नवनीत पांडेय, जगदीश कांडपाल, उपसचिव हीरा सिंह बसेड़ा, आरसी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed