फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Chief Minister gave financial approval of Rs 257 crore for development schemes.

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए दी 257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Sat, 21 Feb 2026 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister gave financial approval of Rs 257 crore for development schemes.
-निकायों, पंचायतों के साथ ही उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए भी बजट मंजूर
विज्ञापन

-दून-किमाड़ी-मसूरी मार्ग होगा इंटरमीडिएट लेन, 14.55 करोड़ की राशि स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़क सुधारीकरण कार्यों के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों, जल उपचार संयंत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण के लिए 257 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के जागेश्वर के तहत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 4.26 करोड़ ,भीमताल में एनएच 87 पर काठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीबाग खंड) के निर्माण के लिए 4.70 करोड़, पौड़ी के कोट में व्यासघाट से ग्राम सिल्सू मोटर मार्ग के लिए 3.86 करोड़, देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मेकेन्जी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग पर सप्लाई कैंट से लम्बीधार, बासागाढ़ मसूरी तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तन के लिए अतिरिक्त पहाड़ कटान क्रॉस ड्रेन एवं दीवारों का निर्माण को 14.55 करोड़ की धनराशि मंजूर की। पौड़ी के चिनवाड़ी डांडा में 1.53 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण के लिए 3.72 करोड़, कोटद्वार में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण परियोजना के लिए लक्षित 246.60 लाख के सापेक्ष 79.68 लाख, लघु सिंचाई विभाग के तहत 2025-26 के लिए नवीन एसएलएस के लिए 39.04 लाख राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत की।

शहरी निकायों के लिए 58.37 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री ने 15वें वित आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त के लिए 58.37 करोड़, शहरी विकास विभाग के तहत आठ नगर निकायों, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, नगरपालिका परिषद गौचर, नगर पंचायत महुवाखेड़ागंज, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद किच्छा, नगर पंचायत नन्दप्रयाग, नगरपालिका परिषद नरेन्द्रनगर एवं नगर पंचायत तपोवन में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 5.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन


---
पंचायतों पर भी धनवर्षा
मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त 79.09 करोड़ के साथ ही 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के लिए 81.57 करोड़ की धनराशि को अनुमोदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कुंभ के लिए 90.36 करोड़, उदीयमान खिलाड़ी योजना को 3.47 करोड़
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि की आवेदिका प्रेमलता वर्मा पत्नी स्व. सुरेन्द्र मोहन वर्मा निवासी हीरानगर हल्द्वानी को 18 अगस्त 2025 से 20,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि अनुमन्य की। कुंभ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 40 कार्यों के लिए 90.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। अल्मोड़ा में प्राकृतिक आपदा से पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त एक आवासीय भवन स्वामी को तीन लाख, मृत एक व्यक्ति के विधिक आश्रित को एक लाख की धनराशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए 3.47 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून द्वारा दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए 19.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed