फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The charge sheet filed by ED in the scholarship scam was

Dehradun News: ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट में हुई बहस, अब 10 को सुनवाई

Sat, 31 Aug 2024 03:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The charge sheet filed by ED in the scholarship scam was
Iछात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों समेत आठ के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीटI
विज्ञापन




छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर स्पेशल ईडी कोर्ट में बहस की गई। अब मामले में 10 सितंबर को सुनवाई होगी। बताया जा रहा है इसी तिथि पर कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेकर आगामी निर्णय सुना सकती है।



वर्ष 2017 में सामने आए छात्रवृत्ति घोटाले में वर्ष 2022 से ईडी ने संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी। इस दौरान कई शिक्षण संस्थानों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को भी अटैच किया जा चुका है। करीब दो से ढाई साल की जांच के बाद पिछले दिनों ईडी ने पहले दौर की एक चार्जशीट स्पेशल ईडी कोर्ट में दाखिल की थी। आरोप है कि इन्होंने घोटाले से प्राप्त धन को मनी लॉन्ड्रिंग में भी लगाया है।
विज्ञापन




ईडी ने वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव संजय बंसल, कोषाध्यक्ष नरुद्दीन गाजी, तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, गीताराम नौटियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोमप्रकाश, मुनेश कुमार और विनोद कुमार नैथानी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 (पीएमएलए) के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट पर स्पेशल ईडी कोर्ट में शुक्रवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed