{"_id":"668f32049a9d88b9590dc114","slug":"the-chairman-of-the-commission-held-a-public-hearing-in-vikas-nagar-to-know-the-peoples-side-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-452994-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में आयोग के अध्यक्ष ने जन सुनवाई कर लोगों का पक्ष जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में आयोग के अध्यक्ष ने जन सुनवाई कर लोगों का पक्ष जाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका हरबर्टपुर क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने से पूर्व एकल सदस्य समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस वर्मा ने बुधवार को जन सुनवाई कर स्थानीय लोगों का पक्ष जाना। सहारनपुर रोड स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में नगर के लोगों ने अपने विचार रखे।
अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने साल 2011 की जनगणना के अनुसार सभी वार्डों के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की कुल जनसंख्या के आंकड़े आयोग के समक्ष रखे। आयोग के अध्यक्ष ने निकायों में आरक्षण लागू किए जाने के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरक्षण आरोही और अवरोही क्रम में लागू किया जाता है। निकाय में नये क्षेत्रों के शामिल होने से भी आरक्षण की स्थिति पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण नियम के अनुसार ही लागू होगा। इस बार निकायों में ओबीसी की जनगणना की गई है, लिहाजा आरक्षण लागू होने से पूर्व जनता का पक्ष भी सुना जा रहा है। शहरी विकास निदेशालय के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने जनता को निकायों के आरक्षण की स्थिति की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, सीओ भाष्कर लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धनदेश उनियाल, बलवंत सिंह, संतोष रावत आदि उपस्थित रहे।