फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The census will be conducted in two phases.

Dehradun News: दो चरणों में होगी जनगणना प्रशासन ने तैयारी शुरू की

Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The census will be conducted in two phases.
देहरादून। पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होने जा रही जनगणना-2027 की जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

आईआरडीटी सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की नई डिजिटल प्रणाली, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग और जनगणना प्रबंधन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने व्यवहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन, सूचना प्रविष्टि, डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक संचालित होगा इसके तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना होगी। दूसरा चरण आगामी नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी तक चलेगा। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह कार्य 11 से 30 सितंबर 2026 के बीच कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार पहली बार वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed